वीडियो बनाते समय 15 फीट नीचे गिरा मजदूर कंपनी में काम करने के दौरान हुआ हादसा गंभीर चोट लगने से मजदूर की हुई मौत
रील्स बनाते समय मजदूर की मौत
वीडियो बनाते समय 15 फीट नीचे गिरा मजदूर
कंपनी में काम करने के दौरान हुआ हादसा
गंभीर चोट लगने से मजदूर की हुई मौत
दुर्ग जिले के भिलाई में एक मजदूर 15 फीट की ऊंचाई पर काम करते हुए सेल्फी लेकर वीडियो बना रहा था। तभी उसका पैर फिसला और नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वही उसके शव को पोस्टमॉर्टम लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के मरचुरी में रखवाया गया। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।
वीओ- दरअसल, नवा तरिया सरिया वाशिंग चौक में अजीत मेटालिक नाम की कंपनी है। इस कंपनी में बबलू प्रसाद पिछले तीन साल से हेल्पर के पद पर काम कर रहा था। जामुल पुलिस के मुताबिक कंपनी में कुछ काम चल रहा था। बबलू 15 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर सेल्फी लेने लगा और वीडियो बना रहा था। तभी पैर फिसलने से बबलू नीचे गिर गया जिसे उसे काफी चोटें आई। उसे देखकर बाकी मजदूर बचाने के लिए भागे, लेकिन उसकी हालत काफी खबर थी। उसे तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।































































































































































































































































































































































































































