#मनोरंजन #सिनेमा

रणबीर की एनिमल 700 करोड़ के पार, अब सिर्फ पठान और जवान ही कमाई में हैं आगे

ब्लूइंक/सिनेमा। रणबीर कपूर की एनिमल को लेकर एक ओर जहां विवाद नहीं थम रहा, वहीं दूसरी ओर कमाई का आंकड़ा भी रोके नहीं रुक रहा है। एनिमल ने अब तक 700 करोड रुपए का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन प्राप्त कर लिया है। जो कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तीसरे नंबर पर है। शाहरुख की जवान और पठान ही अब एनिमल से आगे हैं। एनिमल की नजर अब इन दोनों फिल्मों का रिकॉर्ड ध्वस्त करने पर है।

एनिमल ने ग़दर 2 के 651 करोड रुपए के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फ़िल्म तेजी से न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी पसंद की जा रही है, देखी जा रही है।

दर्शकों का एक वर्ग भले ही एनिमल को एक घटिया और महिलाओं के लिए अपमानजनक फिल्म करार दे रहे हो। लेकिन इसी बीच एनिमल लगातार कामयाबी के नए झंडा गाड़ रही है।
बढ़ते विवाद के साथ ही एनिमल की कमाई भी लगातार बढ़ रही है। इसे लेकर फिल्म मेकर्स काफी खुश हैं। अब यह कहना भी गलत नहीं है कि एनिमल को लेकर हुए विवाद ने इस फिल्म को फायदा ही पहुंचाया है।