कनकेश्वर धाम जाने उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब
हर हर महादेव की गूंज के साथ हसदेव तट पर दिखा भक्ति व आस्था का संगम ।हजारों की संख्या में भक्त हसदेव नदी की पवित्र जल लेकर कनकी धाम के लिए रवाना हुए। वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया के पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ (छत्तीसगढ़) नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में आयोजित इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। कावड़ यात्रा का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर, कोरबा से हुआ। यात्रा में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन भी शामिल हुए। इस मौके पर मंत्री लखन लाल ने कहा कि । हर वर्ष उनके छोटे भाई के नेतृत्व में हजारों की संख्या में माँ सर्वमंगला मंदिर से शिवभक्त सामूहिक रूप से कावड़ लेकर बाबा कनकेश्वर धाम के लिए जाते रहे है। उन्होंने आगे कहा कि बाबा कनकेश्वर धाम के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है । यात्रा के दौरान ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। श्रद्धालु आस्था और उत्साह के साथ भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए यात्रा में सहभागी बने।
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि कावड़ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, सेवा भावना और सनातन संस्कृति के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण का प्रतीक है।






















































































































































































































