#छत्तीसगढ़ #मानसून #वन मण्डल #समाज

कोरबा के मानिकपुर में कुएं में गिरे नंदी बैल का सफल रेस्क्यू, RCRS टीम और गौ सेवकों ने बचाई जान

कोरबा। मानिकपुर क्षेत्र में उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक नंदी बैल अचानक गहरे कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने के कारण बैल बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा था और उसकी जान पर खतरा मंडरा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) की टीम मौके पर पहुंची।

रेस्क्यू अभियान में RCRS के सदस्य मानस, उमेश और राज ने स्थानीय गौ सेवकों के साथ मिलकर पूरी सावधानी और सूझबूझ से अभियान चलाया। रस्सियों और आवश्यक रेस्क्यू तकनीकों का उपयोग करते हुए काफी मशक्कत के बाद नंदी बैल को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया।

रेस्क्यू के दौरान मौजूद लोगों ने टीम का उत्साहवर्धन किया। जैसे ही नंदी बैल सुरक्षित बाहर आया, वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और RCRS टीम व गौ सेवकों की सराहना की। सौभाग्य से बैल को कोई गंभीर चोट नहीं आई और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

 

RCRS की टीम ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई पशु या वन्यजीव किसी संकट में फंसा दिखाई दे, तो स्वयं जोखिम उठाकर बचाने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके।