#News #इंडस्ट्रीज #इतिहास #क्राइम #क्रिकेट #खनिज #खेल #छत्तीसगढ़ #दंडकारण्य #धर्म #परिवहन #पुलिस

धर्मांतरण के आरोपों पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, राजकुमार दान पास्टर पर कार्रवाई की मांग

कोरबा | धर्म कानून के उल्लंघन और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराए जाने के आरोपों को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला पदाधिकारी ने कोरबा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है
‎
‎ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कोरबा जिले में कुछ लोगों द्वारा प्रलोभन एवं आर्थिक सहायता, मोटरसाइकिल तथा ऑटो रिक्शा सहित अन्य माध्यमों से लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किए जाने की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। आवेदन में यह भी दावा किया गया है कि इस संबंध में विरोध-प्रदर्शन और अन्य गतिविधियों में कुछ लोगों की भूमिका रही है।
‎ज्ञापन में राजकुमार दान पास्टर, चर्च ऑफ क्राइस्ट निहारिका, कोरबा का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि उनके नेतृत्व में कथित रूप से ऐसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिनसे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। साथ ही उनकी पत्नी का भी आवेदन में उल्लेख किया गया है।
‎
‎आवेदन में सुनील शर्मा, विजय कंकेट, विनोद चौहान, राकेश नापित, संदीप सारथी, शिव चौहान, डॉ. भारती, सुमन मानिकपुरी, शांति देवांगन, आरती बाई, हेमलता कमल, अनीता सारथी एवं सुमन चौहान सहित अन्य लोगों के नामों का उल्लेख किया गया है।
‎
‎ज्ञापनकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, कलेक्टर कोरबा और रामपुर सिविल लाइन थाना प्रभारी को भी भेजी गई है।
‎
‎पुलिस कर रही मामले की जांच:
‎इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। ज्ञापन में लगाए गए आरोपों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है।