कोरबा जिले में प्रशासनिक फेरबदल: दो राजस्व निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
कोरबा। जिले में प्रशासनिक दृष्टिकोण से राजस्व संबंधी कार्यों के सुचारू संचालन और प्रशासनिक कसावट लाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।
कलेक्टर एवं जिला दधिसाधिकारी कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार भू-अभिलेख शाखा द्वारा राजस्व निरीक्षकों (RI) की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। इसके तहत दो राजस्व निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए उन्हें आगामी आदेश तक नए राजस्व निरीक्षक मंडलों का प्रभार सौंपा गया है।
वर्तमान में राजस्व संबंधी कामकाज जिला प्रशासन के लिए चुनौती की तरह है। पटवारी हड़ताल पर चल रहे हैं। गिरदावरी का काम सर्वेयर के माध्यम से लिया जा रहा है। ऐसे में राजस्व निरीक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) द्वारा जारी आदेश क्रमांक KUNAL DUDAWATभू-अभि./स्था./2026 (दिनांक 29-10-2026) के अनुसार इन्हें स्थानांतरित किया गया है :
0 जयपाल सिंह : इन्हें राजस्व निरीक्षक मंडल करतला (तहसील करतला) से स्थानांतरित कर, वर्तमान पदस्थापना के तहत राजस्व निरीक्षक मंडल दीपका (तहसील दीपका) का प्रभार सौंपा गया है।
0 नीलकांत यादव: इन्हें राजस्व निरीक्षक मंडल दीपका (तहसील दीपका) से स्थानांतरित कर, वर्तमान पदस्थापना के अनुसार राजस्व निरीक्षक मंडल करतला (तहसील करतला) की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशासनिक कार्यों में आएगी गति
इस प्रशासनिक फेरबदल को लेकर जानकारों का मानना है कि दोनों राजस्व निरीक्षकों के आपसी तबादले से संबंधित तहसीलों (करतला और दीपका) में जमीनी स्तर पर राजस्व कार्यों, भूमि अभिलेखों के रख-रखाव और आम जनता से जुड़े प्रशासनिक कार्यों में और अधिक पारदर्शिता एवं गति आएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा, और संबंधित अधिकारियों को नव-प्रदत्त दायित्वों का तत्काल निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
निलंबन से बहाल किए गए नीलकांत :
राजस्व निरीक्षक नीलकांत पूर्व में कार्यों में लापरवाही के कारण निलंबित किए गए थे। जिन्हें बहाल किया गया है। वर्तमान में नीलकांत को राजस्व निरीक्षक मंडल करतला का प्रभार सौंपा गया है। जहां वह आगामी आदेश तक कार्य करेंगे।














