#Uncategorized

अब मंत्री लखन की जोरदार स्वागत की तैयारी, ओपन जिप्सी में आभार रैली

मंत्री लखन का कोरबा प्रवास शनिवार को, जगह जगह होगा स्वागत

कोरबा। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद लखन लाल देवांगन का कोरबा प्रवास शनिवार को होगा। वह अपने निजी निवास कचना (रायपुर) से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

जहां पर प्रात 11:00 बजे हिंदू चौक बिलासपुर में स्वागत सत्कार होगा। इसके पश्चात नेहरू चौक में आतिशबाजी होगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे पाली आगमन होगा। जहां जनपद कार्यालय के समक्ष उनका स्वागत सत्कार होगा। दोपहर 1:00 बजे चैतमा के बाद कटघोरा आगमन होगा। जहां 1:30 बजे उनका स्वागत सत्कार कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाएगा।

देवांगन दोपहर 2:00 बजे छुरी पहुंचेंगे, इसके बाद एनटीपीसी में गेट में उनका स्वागत होगा। दोपहर 2:30 बजे दर्री बस स्टैंड में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे कोहड़िया चौक में उनका स्वागत सत्कार होगा।

4:00 बजे अप्पू गार्डन के पास स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

ओपन जिप्सी में जताएंगे जनता का आभार :

शाम 4:30 बजे श्री देवांगन का ट्रांसपोर्ट नगर चौक में जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा अभूतपुर स्वागत किया जाएगा। यहां से खुली गाड़ी में आभार रैली प्रारंभ होगी। जो सीतामढ़ी चौक में समाप्त होगी।