कोरबा: पास्टर गौतम सिंह के विरुद्ध जांच की मांग को लेकर बजरंग दल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
कोरबा: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल, जिला कोरबा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर गौतम सिंह के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया है कि गौतम सिंह द्वारा पंप हाउस क्षेत्र में चर्च से संबंधित गतिविधियों के लिए उपयोग किए जा रहे भवन के निर्माण एवं उपयोग की वैधानिकता(भवन का नक्शा स्थानीय नगर निगम से स्वीकृति, एवं अन्य दस्तावेज) की जांच कराई जाए। इसके साथ ही उनके सोशल मीडिया खातों पर साझा की गई कुछ पोस्टों की साइबर सेल से जांच कराने की भी मांग की गई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उनमें किसी प्रकार की आपत्तिजनक, भड़काऊ या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री तो नहीं है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि जांच में किसी प्रकार का नियम उल्लंघन या अन्य अवैध गतिविधि सामने आती है, तो संबंधित कानूनों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाए। संगठन ने निष्पक्ष जांच और कानून के अनुरूप कार्रवाई की मांग करते हुए क्षेत्र में शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की बात कही है।










































































































































































































































