#धर्म

सीमा गोस्वामी फिर विवादों में, बजरंग दल ने SP से की जांच की मांग

पहले भी हो चुकी शिकायत, अब फिर पास्टर सीमा गोस्वामी के खिलाफ जांच की मांग

‎‎कोरबा: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, कोरबा द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पंप हाउस क्षेत्र निवासी श्रीमती सीमा गोस्वामी द्वारा एक ही परिसर में चर्च एवं विद्यालय संचालित किए जाने के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।

‎ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित परिसर में चर्च और विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। संगठन ने मांग की है कि संबंधित संस्थान की शासकीय अनुमति, पंजीयन तथा अन्य आवश्यक वैधानिक दस्तावेजों की जांच की जाए। साथ ही यह भी जांच करने का आग्रह किया गया है कि विद्यालय का संचालन शिक्षा विभाग के निर्धारित नियमों के अनुरूप हो रहा है या नहीं तथा कहीं किसी प्रकार के कानून या प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन तो नहीं हो रहा।

‎ज्ञापन में कहा गया है कि यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि सामने आती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाए।

‎बताया जा रहा है कि सीमा गोस्वामी का नाम इससे पहले भी शिकायतों को लेकर चर्चा में आ चुका है। हालांकि, उन शिकायतों में क्या कार्रवाई हुई थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल उपलब्ध नहीं है। इस नए ज्ञापन के बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है।
‎अब इस पूरे मामले में पुलिस और संबंधित विभागों की जांच तथा आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।