*राष्ट्रीय विधिक दिवस पर कार्यशाला का आयोजन भौतिक मनोवैज्ञानिक आधार पर जागरूक करने बताए गए टिप्स*

*राष्ट्रीय विधिक दिवस पर कार्यशाला का आयोजन भौतिक मनोवैज्ञानिक आधार पर जागरूक करने बताए गए टिप्स*
कोरबा/सत्येंद्र कुमार साहू जिला सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन मार्गदर्शन में सचिव कुमारी डिंपल के नेतृत्व में जिला एवं तालुका स्तर पर विधिक दिवस का आयोजन किया गया जिसमें भौतिक मनोवैज्ञानिक आधार पर लोगों को मोटिवेट करने विभिन्न प्रकार के अनेकों तरीके बताए गए जिससे स्कूली क्षात्र,लोग जागरुक होकर कानूनों का पालन करते हुए जीवन में ढारने का प्रयास करें।
नालसा सालसा डालसा की योजनाओं से प्रशिक्षित जागरूक कर समाज क्षेत्र में उनके प्रचार प्रसार एवं सकारात्मक परिणाम के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। सचिव कुमारी डिंपल ने अपने उद्बोधन में महिलाओं एवं राष्ट्रीय महिला इतिहास की थीम सामान्य विविधता और समावेशन के आधार पर महिला सशक्तिकरण के लिए 9 नवंबर को राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस मनाया जाता है इसकी थीम बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देने आपसी शांति और समझ के महत्व पर प्रकाश डाला।साथ ही समाज के कमजोर वर्ग के लोगों निशुल्क प्रवीण और कानूनी सेवाओं की पेशकश करना है। कमजोर वर्ग के लोगों मुफ्त सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने साथ ही उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास तथा मानव अधिकारों को प्रदर्शित करने का प्रभावी साधन है