वार्ड क्रमांक 20 छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल क्रमांक 2 में भाजपा प्रत्याशि के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क, वार्ड वासियों का मिल रहा समर्थन
वार्ड क्रमांक 20 छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल क्रमांक 2 में भाजपा प्रत्याशि के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क, वार्ड वासियों का मिल रहा समर्थन
वार्ड क्रमांक 20 छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल क्रमांक 2 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी चंद्रलोक सिंह के समर्थन में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने क्षेत्रवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
चंद्रलोक सिंह अपने सामाजिक सेवा और जनहितकारी कार्यों के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं। वे हमेशा जन समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं उनकी सक्रियता ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया है
इस जनसंपर्क अभियान में वार्ड की महिलाओं का विशेष योगदान रहा। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाजपा प्रत्याशि के समर्थन में भाग लिया और अपने परिवारों तथा समाज को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया।





































































































































































































































































































































































































































