स्वतंत्रता दिवस पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
कोरबा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिले के समस्त विभागों की ओर से प्रदेश एवं जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान की याद दिलाता है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव का वातावरण देखने को मिलेगा। तिरंगा हमारे गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। यह दिन प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर सभी नागरिकों से देश की एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया गया है। सामूहिक प्रयासों से ही एक मजबूत, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प पूरा किया जा सकता है।
समस्त विभागों की ओर से जिलेवासियों एवं प्रदेशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।


























