मिनीमाता बांगो जलाशय के 3 गेट खोले जा रहे, 3005 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा
कोरबा। लगातार हो रही बारिश और मिनीमाता बांगो जलाशय में पानी की आवक को देखते हुए जलाशय के 3 गेट खोले जा रहे हैं। गेट खोलकर करीब 3005 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जलाशय में पानी की आवक को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
बांगो जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद दर्री बांध से भी पानी छोड़े जाने की संभावना जताई गई है। ऐसे में नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे जाने से बचें और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों की ओर जाएं। लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
बारिश और जलाशय में पानी की आवक को देखते हुए आने वाले समय में जलप्रवाह की स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है।




























